फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकने में कारगर साबित हो रहा चीन का ‘कोरोना वैक’ टीका

Thu, 19 Nov 2020 03:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेइचिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

चीन में कोरोना के लिए ‘कोरोना वैक’ टीके के प्रारंभिक चरण के क्लिनिकल ट्रायल के परिणामों में दावा किया गया है कि यह वैक्सीन अब तक सुरक्षित सबित हुई है। इसने 18-59 वर्ष के स्वस्थ लोगों में एंटीबॉडीज विकसित की है।

विज्ञापन


‘लांसेट इंफेक्शियस डिसीज’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार संक्रमण का टीका बनाने की दौड़ में शामिल ‘कोरोना वैक’ के पहले टीकाकारण के 28 दिन के भीतर यह लोगों में एंटीबॉडीज प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। चीन के जियांग्सू प्रॉवेंशियल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के शोधकर्ताओं ने सर्वाधिक एंटीबॉडीज प्रतिक्रिया पैदा करने के लिए सबसे ज्यादा डोज का पता लगाने का दावा किया है।

अध्ययन के सह लेखक फेंगकई झू ने कहा, हमारा अध्ययन बताता है कि कोरोना वैक की दो खुराक से 14 दिन के अंतराल में दिए जाने पर यह टीकाकरण के चार सप्ताह के भीतर सर्वाधिक एंटिबॉडीज प्रतिक्रिया पैदा करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें