फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा के मॉडल से खुलासा, उद्योगों से निकलने वाले धुएं में आई 20 फीसदी की कमी

Thu, 19 Nov 2020 03:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
नासा - फोटो : Nasa.gov.in
विज्ञापन

नासा के शोधकर्ताओं ने हाल ही में खुलासा किया है कि फरवरी के बाद से कोरोना काल में हुए लॉकडाउन से उद्योगों से निकलने वाले धुएं में 20 फीसदी तक की कमी आई है। नासा के एक मॉडल के अनुसार, महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों ने विश्व भर में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड सांद्रता को लगभग 20 प्रतिशत कम कर दिया है।

विज्ञापन


मैरीलैंड के ग्रीनो वेल्ट में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में यूनिवर्सिटी स्पेस रिसर्च एसोसिएशन (यूएसआरए) के प्रमुख लेखक क्रिस्टोफ़ केलर ने कहा़, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड एक वायु प्रदूषक है जो मुख्य रूप से उद्योग और परिवहन द्वारा उपयोग किए जाने वाले जीवाश्म ईंधन के दहन से उत्पन्न होता है। हम सभी जानते थे कि लॉकडाउन का वायु की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें