फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तियानमेन की घटना पर चीनी सरकार का बचाव करने वाले प्रवक्ता का निधन

Wed, 26 Dec 2018 02:32 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युआन मू
विज्ञापन

चीन के तियानमेन चौक की बर्बर घटना के बाद सरकार का बचाव करने वाले प्रवक्ता युआन मू को निधन हो गया है। 1989 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) तियानमेन चौक पर लोकतंत्र के समर्थक सैकड़ों निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, लेकिन युआन ने दुनिया को बताया था कि इस घटना में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। 

विज्ञापन


चीन की आधिकारिक मीडिया ने युआन की मौत पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन पिछले सप्ताह एक अखबार ने अपनी वेबसाइट पर युआन को श्रद्धांजलि दी थी। इसमें कहा गया कि युआन की 13 दिसंबर को मौत हो गई, वह 90 वर्ष के थे। हालांकि तुरंत इसे हटा लिया गया था। इसके उलट, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष इस्माइल अमत की निधन की खबरों को खूब प्रकाशित किया गया। 

यहां तक की सरकार के मुखपत्र पीपुल्स डेली के फ्रंट पेज पर अमत को श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि तियानमेन की घटना के बाद सरकार का बचाव करने वाले युआन ने बाद में स्वीकार किया था कि इसमें 300 से ज्यादा सैनिक और नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि 7000 से ज्यादा लोग इसमें घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें