चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया की सबसे बड़ी सेना पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) की युद्ध की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण का पहला आदेश जारी कर दिया है। इसका मकसद सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारियों में सुधार करना है। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की खबर में कहा गया कि यह आदेश एक मार्च से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
इसमें पीएलए की युद्ध की तैयारियों में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन रवायतों में सुधार होगा, जिनका वास्तविक युद्ध के दौरान इस्तेमाल का कोई औचित्य नहीं है। यह सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कुप्रथाओं और अनुशासन भंग करने वाली परिस्थितियों को पहचानेगा।