फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमएफ की चेतावनी के बाद ट्रेड वार पर बातचीत के लिए चीन पहुंचा अमेरिकी दल

Tue, 12 Feb 2019 12:54 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की चेतावनी के बाद अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय व्यापार पर बातचीत के लिए सोमवार को चीन पहुंचा। आईएमएफ ने दोनों देशों के बीच चल रहे ‘ट्रेड वार’ पर चेतावनी दी थी कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी का एक प्रमुख कारण हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ इस मसले को सुलझाने के लिए एक मार्च तारीख तय कर रखी है। 

विज्ञापन


अमेरिका ने गत दिसंबर में अपने यहां चीन से हो रहे सालाना करीब 200 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क 10 से बढ़ाकर 25 फीसदी करना आगामी तीन महीनों के लिए टाल दिया था, ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भय पैदा करने वाले दोनों देशों के बीच के इस व्यापार विवाद को निपटाने का समय मिल सके। अब दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत में कृषि, ऊर्जा और वाणिज्य विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें