दुनिया में अक्सर तलाक लेने के समाचार पति या पत्नी के एक-दूसरे से मनमुटाव या शोषण होने की स्थिति में सामने आते हैं। लेकिन चीन में एक पूरे गांव के तलाक लेने के समाचार हैं, लेकिन ऐसा पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते नहीं बल्कि गांव में होने वाले विकास कार्यक्रम के कारण हो रहा है।
पूर्वी चीन के जिंग्यासु प्रांत के गांव में शादीशुदा जोड़ों ने सामूहिक तलाक लेने का फैसला किया है। जिंग्यासु प्रांत में चीनी सरकार ने हाईटेक जोन विकसित करने का प्रस्ताव बनाया है जिसकी जद में यहां का पूरा गांव आ रहा है।
विकास की इस बयार में यहां रहने वाले ग्रामीणों के घर जबरदस्ती गिराए जा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ चीन में तलाक लेकर अकेले रहने वाले लोगों को घर मिलने का प्रस्ताव है।