दक्षिण चीन सागर पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अब वियतनाम ने चीन की गतिविधियों को निशाना बनाते हुए मोबाइल रॉकेट लॉन्चर तैनात कर दिए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स की खबर के मुताबिक वियतनाम के रॉकेट लॉन्चर चीनी सैन्य गतिविधियों और उसके रनवेज को जवाब देने की क्षमता रखते हैं।
साउथ चाइना सी के समुद्री व्यापार मार्ग पर चीन का अपना दावा है। पश्चिम के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के मुताबिक विवादित इलाके के द्वीपों पर हनोई से रॉकेट लॉन्चर भेजे गए हैं। वियतनाम ने स्प्रैटली आइलैंड पर पांच ठिकानों पर रॉकेट लॉन्चर तैनात कर चीन को जवाब देने की तैयारी कर ली है।
वियतनाम के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव युद्ध की शक्ल ले सकता है। वियतनाम के लिए अच्छी बात यह है कि उसके रॉकेट लॉन्चरों पर हवाई निगरानी नहीं हो सकती है।