विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन 24 अप्रैल को चीन की यात्रा पर जाएंगी। इस दौरान सुषमा स्वराज और सीतारमन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की विभिन्न बैठक में भाग लेंगी।
चीन के किंगदाओ शहर में इस सम्मेलन का आयोजन होगा। एससीओ के आठ सदस्यों के चीन के किंगदाओ में पाकिस्तान के साथ होने वाले सम्मेलन को जून में संपन्न कर लिया जाएगा। इसमें भारत भी शामिल है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस भी इस सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है और वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत भी करेंगे। कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान एससीओ के सदस्य हैं।