फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPEC को पीओके से गुजारने पर चीनी राष्ट्रपति चिंतित

Wed, 11 Apr 2018 09:17 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से गुजरने को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजना का बचाव करते हुए कहा कि इससे हमारा उद्देश्य भू-राजनीतिक हित साधना नहीं है, लेकिन पीओके जैसे विवादित क्षेत्र में परियोजना को लेकर हम चिंतित हैं।

विज्ञापन

 
बता दें कि भारत-चीन संबंधों में बीआरआई एक बड़ी बाधा बन गई है, क्योंकि सीपीईसी को इसमें प्रमुख परियोजना के रूप में दिखाया गया है। भारत सीपीईसी के खिलाफ है क्योंकि इसका एक बड़ा हिस्सा पीओके से होकर गुजरेगा। जिनपिंग ने कहा कि बीआरआई भले ही चीन का आइडिया हो लेकिन इसके अवसर और परिणाम पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस परियोजना का उद्देश्य चीन का प्रभुत्व बढ़ाना है, जिनपिंग ने कहा कि चीन न ही इसमें कोई अवरोध चाहता है और न अन्य देशों पर बिजनेस डील थोप रहा है। जिनपिंग चीनी शहर बोआओ में आयोजित बोआओ फॉरम फॉर एशिया (बीएफए) को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें