फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की सेना में भर्ती होने के लिए अजीब शर्तें जारी, जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 25 Aug 2017 05:22 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
Symbolic Picture
विज्ञापन
चीन सेना ने नए जवानों की भर्ती से पहले कुछ टिप्स जारी किए हैं, जिनकी मदद से सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवा शारीरिक योग्यता परीक्षा पास कर सकें। सेना की ओर से जारी किए गए इन टिप्स को लेकर चीनी सोशल मीडिया पर भी लोग खूब मजाक कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक ऑनलाइन पोस्ट में, पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने छाग वाली ड्रिंक्स, ज्यादा कंप्यूटर गेम खेलना और हस्तमैथुन को युवाओं के कमजोर स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार माना है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि सेना में भर्ती होने के लिए आने वाले युवाओं में फेल होने वालों की संख्या चिंताजनक है।

पढ़ें: चीन ने किया दावा, एयरफोर्स ड्रिल करने से हमें कोई नहीं रोक सकता

एक शहर में कम से कम आधे युवा फेल हो रहे हैं। हाल ही के वर्षों में देशभक्ति के हीरो, मिलिट्री टीवी और फिल्मी ड्रामा के ज़रिए सेना का गुणगान करने वाले चीन को नई भर्तियां करने में काफी मुश्किलें हो रही हैं।चीनी सेना ने युवाओं को भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले 10 चीजों का ख्याल रखने को कहा है।
विज्ञापन


पीएलए ने यह सलाह मैसेजिंग एप्प वीचैट पर अपने आधिकारिक अकाउंट चाइनीज पीपल्स आर्मी में 19 अगस्त को दी है। इसके साथ चीन के उन शहरों के आंकड़ों को भी साझा किया गया जहां आवेदन करने वालों में से 56 फ़ीसदी फिजिकल टेस्ट में ही फेल हो गए।  

पढ़ें: भारत के खिलाफ भड़का चीन तो UN ने दी सलाह, कहा- शांति से सुलझाएं विवाद

चीन की सेना में शामिल होने की 10 शर्तें 

1. झाग वाले पेय और शराब का सेवन न करें, करीब 25 फीसदी आवेदक ब्लड और यूरिन टेस्ट में फेल हो गए। 

2. स्क्रीन के सामने ज्यादा वक्त न बिताएं, भर्ती प्रक्रिया के दौरान 46 फीसदी उम्मीदवार आंखों के टेस्ट में फेल हो गए। इसके पीछे मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल को वजह बताया गया। 

3. ज्यादा एक्सरसाइज करें, 20 फीसदी उम्मीदवार वजन ज्यादा होने की वजह से बाहर हुए। 

4. कंप्यूटर गेम और हस्तमैथुन से दूर रहें, 8 फीसदी उम्मीदवार को ज्यादा बैठे रहने और हस्तमैथुन की वजह से स्क्रॉटम में समस्या की वजह से बाहर किया गया। 

5. पूरी नींद लेने की आदत बनाएं, 13 फीसदी युवा हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो पाए। 

6: टैटू न बनवाएं

7. साफ पानी पीयें, 7 फ़ीसदी उम्मीदवार कान, नाक या गले में समस्या की वजह से बाहर हुए, इसकी वजह लंबे समय तक खराब पानी पीना है। 

8. आनुवांशिक परिस्थितियों पर बेहतर इलाज कराएं, 3 फ़ीसदी लोगों को ज्यादा पसीना आने या पैरों में समस्या होने की वजह से बाहर किया। 

9. मानसिक स्वास्थ्य समस्या का इलाज कराएं, 1.6 फीसदी उम्मीदवार मानसिक समस्याओं और डिप्रेशन की वजह से बाहर हुए। 

10. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, भर्ती प्रक्रियाओं के दौरान 3.4 फीसदी युवाओं को बीमारियों की वजह से बाहर कर दिया गया। ये बीमारियां आम तौर पर पश्चिमी चीन में गंदगी और गरीबी में जीवन बिताने से होती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें