फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी हरकतों से अमेरिका को भड़का रहा है चीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने दक्षिणी चीनी समुद्री सीमा में एक नया आइलैंड बनाकर अमेरिका को परेशान करना शुरू कर दिया है। अब एक बार फिर दक्षिणी समुद्री में मानवनिर्मित आइलैंड पर पहली बार अपने जहाज को उतार कर तनाव को और बढ़ाने का काम कर दिया है।
विज्ञापन


चीन लगातार इस क्षेत्र में लगातार अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने का काम कर रहा है। इस विवादित समुद्री क्षेत्र में बीजिंग लगातार अपना एयर डिफेंस जोन मजबूत करने में लगा हुआ है।

चीन के इस काम को लेकर लगातार अमेरिका अपनी नाराजगी जाहिर करता रहा है। चीन ने इस बात की खुद पुष्टि की है कि दक्षिणी चीनी समुद्री में बने आइलैंड में उसने एक यात्री जहाज उतारने का परीक्षण किया है। पहली बार बीजिंग इस क्षेत्र में रनवे का प्रयोग अपने जहाजों को उतारने के लिए कर रहा है।
विज्ञापन


वियतनाम की तरफ से कहा गया है कि पिछले सप्ताह यह जहाज चीन ने उस विवादित आइलैंड पर उतारा था। इस पर हमारी तरफ से राजनायिक स्तर पर विरोध भी दर्ज करा दिया गया है। फिलीपींस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चार्ल्स जोस ने कहा कि मनीला भी इस बात पर अपना विरोध दर्ज कराएगा। फिलीपींस और वियतनाम दोनों ही देश इस आइलैंड पर अपना हक जता चुके हैं।
विज्ञापन

पूरी हवाई क्षेत्र की आजादी पर खतरा आ सकता

चार्ल्स जोस ने बताया कि अभी इस बात का डर है कि चीन आगे चलकर दक्षिणी समुद्री चीन पर अपना नियंत्रण स्‍थापित कर ले। इस बात से पूरी हवाई क्षेत्र की आजादी पर खतरा आ सकता है। अमेरिका में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किरबी ने कहा कि चीन की यह हरकत उस समुद्री क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का काम कर रही है।

अमेरिका की सीनेट में ऑर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सीनेटर जॉन मैक्केन ने ओबामा प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि चीन पूरी तरह से हवाई क्षेत्र की आजादी को चुनौती दे रहा है। पर अमेरिका इस पर अभी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आखिर चीन ने एक आजाद समुद्री क्षेत्र में अपना आइलैंड बना ही लिया है।

चीन पिछले एक साल से उस आइलैंड पर रनवे बना रहा था। अब उस आइलैंड पर चीन की तरफ से यात्री विमान की लैंडिंग कोई बड़ी बात नहीं है। चीन ने उस आइलैंड पर 3000 मीटर का एक रनवे बनाया है।

बताया जा रहा है कि चीन इस तरह से रनवे को तैयार किया है कि यहां पर चीन के उम्दा लड़ाकू विमान और लंबी दूरी के बमवर्षक बरसाने वाले विमान को उतारा जा सके। चीन के अधिकारियों का कहना है कि यह रनवे आम लोगों के प्रयोग के लिए बनाया जा रहा है। साथ ही यहां पर कोस्ट गॉर्ड और फिसिंग रिसर्च का काम हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें