फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जस्टिस एनके अग्रवाल होंगे हरियाणा के नए लोकायुक्त

Mon, 11 Apr 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा में इस साल जनवरी में खाली हुए लोकायुक्त के पद पर जल्दी ही नियुक्ति हो सकती है। इस पद पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवल किशोर अग्रवाल को नियुक्त किया जा सकता है, जिनके नाम पर हरियाणा सरकार ने सहमति बना ली है। जल्दी ही जस्टिस (रिटायर्ड) एनके अग्रवाल के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने 31 मार्च, 2009 से 23 जुलाई, 2014 तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कार्य किया।
विज्ञापन


जनवरी में जस्टिस (रिटायर्ड) प्रीतमपाल सिंह का लोकायुक्त पद पर गत 18 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नए लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर कई नामों पर चर्चा जारी थी।

नियमानुसार इस संवैधानिक पद पर नियुक्ति को लेकर सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोट के मौजूदा एक्टिंग चीफ जस्टिस, नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और प्रदेश के महाधिवक्ता बलदेवराज महाजन के चर्चा की और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एनके अग्रवाल के नाम सहमति बन गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे जस्टिस एनके अग्रवाल को इसी पखवाड़े के दौरान लोकायुक्त का कार्यभार सौंपे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें