फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जगह चीन को मिलेगा CPEC का ज्यादा फायदा- रिपोर्ट

Sun, 29 Oct 2017 10:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
CPEC Project
विज्ञापन
बिलियन डॉलर्स की चाइना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर(CPEC) योजना से चीन को बड़ा फायदा होता दिख रहा है। रिपोर्टस के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेल्ट और सड़क योजना का फायदा पाकिस्तान की वजाय चीन को मिलता दिखाई दे रहा है क्योंकि पाकिस्तान इस प्रोजेक्ट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: पाक ने US से जताया विरोध, कहा- भारत को लड़ाकू ड्रोन देने से बॉर्डर पर बिगड़ेगी बात 

चाइना पोस्ट की रिपोर्टस के मुताबिक CPEC में पाकिस्तान की भागीदारी में कमी की वजह से उसे लाभ का हिस्सा पाने में भी कमी आयेगी। न्यूज रिपोर्टस के मुताबिक चीन के बैंक अपना हिस्सा पाने का इंतजार कर रहे हैं। 

कराची ब्रोकरेज टॉपलाइन सिक्योरिटी के रिसर्च डायरेक्टर ने बताया कि 6 और 7 बिलियन यूएस डॉलर के प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें से 10 प्रतिशत यानि 470 मिलियन यूएस डॉलर लोकल फाइनेंस के लिए हैं। 
विज्ञापन


चीन पाकिस्तान के रेल सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए 5.5 बिलियन यूएस डॉलर खर्च करेगा। पाकिस्तान के बैंकों के पास बहुत कम मौका होगा, जिसमें वो CPEC में प्रत्यक्ष निवेश कर सकेंगे। इसलिए पाक इस प्रोजेक्ट में बहुत ज्यादा हिस्सेदारी नहीं कर पायेगा। 

पढ़ें: राष्ट्रपति पद संभालते ही चीनी सेना से बोले शी-जिनपिंग, युद्ध के ‌लिए रहें तैयार

चाइना न्यूज सर्विस के मुताबिक चीन डेवलपमेंट बैंक 7.9 बिलियन यूएस डॉलर उपलब्ध करवा रहा है, वहीं बैंक ऑफ चाइना ने कहा कि जून के आखिर तक यह 80 बिलियन यूएस डॉलर का उधार ले चुका था। 

रिपोर्टस के मुताबिक प्रोजेक्ट की ज्यादातर फंडिंग चीन के बैंकों की ओर से की जा रही है। पाकिस्तान का फाइनेंस सिस्टम एडवांस नहीं है। हालांकि चीन को प्रोजेक्ट के लिए आयात-निर्यात करने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें