भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान और पीओके का मामला उठाने पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि मोदी अपना सब्र खो चुके हैं और उन्होंने अब कट्टर लहजे को अपना लिया है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने 'मोदी के उकसावे से बढ़ा भारत पर खतरा' शीर्षक रिपोर्ट में लिखा है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी बलूचिस्तान और पीओके का मामला इसलिए उठा रहे हैं ताकि कश्मीर के से लोगों का ध्यान हटा सके।
अखबार लिखता है, 'भारत- पाक रिश्तों को जीवंत बनाने की अनैच्छिक कोशिशों के बाद, मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरे साल में प्रवेश कर चुके हैं। अब वह अपना सब्र खो चुके हैं। पूर्व अनुमान के मुताबिक उन्होंने अपने कट्टर लहजे को अपना लिया है।'