चीन ने तिब्बत में विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसने जा रहा है। उसने आत्मदाह करने को अपराध बनाने की योजना बनाई है। इसको अलगाववाद से संबंधित अपराधों में शामिल किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत में चीनी हुकूमत के विरोध में आत्मदाह करने को अपराध के दायरे में लाने की योजना है। हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया है कि बौद्ध भिक्षुओं को आत्मदाह से जुड़े कानून को पढ़ने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अबा काउंटी के युनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट के पूर्व प्रमुख के कियू निंग के हवाले से बताया, ‘आत्मदाह को अपराध बनाया जा सकता है।