फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी मेट्रो में समलैंगिक ब्वॉयफ्रेंड को दिया शादी का प्रस्ताव, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की राजधानी बीजिंग के अंडरग्राउंड मेट्रो में एक शादी प्रस्ताव चीनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।शादी का प्रस्ताव देना कई बहुत बड़ी बात नहीं, फिर इस पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है? दरअसल, एक आदमी ने भरी मेट्रो में अपने ब्वॉयफ्रेंड को शादी का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


घुटने के बल बैठक कर प्रस्ताव देते हुए देख सफर कर रहे कई लोगों ने अपने स्मार्टफोन में इस क्षण को कैद कर लिया और चीन का फेसबुक कहे जाने वाले सोशल मीडिया वेबसाइट 'वीबो' और ट्विटर पर अपलोड कर दिया।

'अविश्वसनीय'

ऐसे ही एक यात्री बाई ईयान विना कहते हैं, "मैं रोज की तरह उस दिन भी मेट्रो से घर लौट रहा था। मैंने एक पुरुष जोड़े को उम्मीद के विपरीत प्रेम का

इजहार करते देखा। यह वाक़ई अविश्वसनीय था।" चीन में समलैंगिक विवाह के लिए कोई क़ानूनी प्रावधान नहीं है। जब इस शख्स ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को शादी का प्रस्ताव दिया तो कुछ लोगों ने इसे 'पाप' और 'शर्मनाक' करार दिया। पर इस जोड़े का समर्थन करने भी कुछ लोग सामने आए।

'शर्मनाक'
वीबो पर एक यूजर ने टिप्पणी की, "जो इसे शर्मनाक कहते हैं, उन्हें दूसरों पर अपना फैसला सुनाने का कोई हक नहीं है।" इस टिप्पणी को 600 बार 'लाइक' किया गया। एक दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "आपको इस जोड़े की हिम्मत की दाद देना चाहिए।

लोग भले ही इसे शर्मनाक कहें, पर इस जोड़ ने अपने प्रेम का इजहार करने की हिम्मत तो दिखाई।" कुछ लोगों ने इस पर असहमति जताई।
विज्ञापन

'पूरी दुनिया समलैंगिक'

कुछ महिलाओं ने टिप्पणी की कि भला उन्हें कोई पुरुष पसंद क्यों नहीं करता। एक महिला ने किसी को अपनी ओर आकर्षित करने में नाकाम रहने के लिए दुख जताया और लिखा, "मुझे ऐसा लगता है मानो पूरी दुनिया समलैंगिंक हो गई इसीलिए मैं अब तक कुंवारी ही रह गई हूँ।"

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक शादी की अनुमति दे दी, इसके बाद चीन में इस पर बहस छिड़ गई थी। लेकिन राजनीतिक बहस के मामले में दोनों देशों में स्थितियां बिल्कुल अलग हैं।

चीनी मनोचिकित्सक संघ ने 2001 में ही मानसिक रोगों की सूची से समलैंगिकता को बाहर कर दिया। लेकिन चीनी अभिभावक अभी भी इसे सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें