चीन में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों को सूटकेस से बलात्कार पीड़ित को निकालते देखा जा सकता है। पीपल्स डेली चाइना में छपी खबर के अनुसार चीन के हुनान प्रोविंस में सेंट्रल पार्क में एक व्यक्ति सूटकेस लेकर जा रहा था, जब उसमें से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
इसपर सूटकेस ले जा रहा व्यक्ति उसे छोड़कर पास की झील में कूद गया। तभी वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने सूटकेस को खोलकर देखा तो उसमें एक न्यूड युवती थी। वीडियो में उस व्यक्ति को अपनी शर्ट उतारकर युवती को देते दिखाया गया है।
वहीं पार्क में मौजूद महिलाओं ने पुलिस को फोन करने से पूर्व उस युवती को बाहर निकाला। बाहर आने के बाद युवती ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया और उसे सूटकेस में भरकर कहीं ले जा रहा था। पुलिस ने बाद में उस व्यक्ति को झील से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
देख्ाें वीडियो