फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाई लामा के लेडी गागा से मिलने पर चीन ने दी चेतावनी

Tue, 28 Jun 2016 09:22 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग

सार

  •  मशहूर पॉप स्टार लेडी गागा से मिलने पर चीन बौखलाया
  • कहा कि, लोगों को लामा के असली रंग को पहचान लेना चाहिए  
विज्ञापन
तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरकी यात्रा पर गए दलाई लामा के मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा से मिलने पर चीन ने लामा के कुटिल इरादों को लेकर लोगों को सावधान किया है। दलाई लामा के लेडी गागा से मिलकर प्यार और दया की बातों पर चीन ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि इसमें उनकी कुटिल मंशा छिपी हुई है।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने कहा कि दूसरे देशों में उनकी यात्रा और कामों का सिर्फ एक मकसद है और वह है तिब्बत की आजादी का प्रस्ताव रखना। ली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत के लोगों को उनके सही रंग और व्यवहार को पहचान लेना चाहिए। चीन हमेशा तिब्बतियन धार्मिक गुरु पर इल्जाम लगाता रहता है।

लामा एक राजनीतिक शख्सियत के रूप में हिमालयी क्षेत्र के तिब्बत को बाकी चीन से अलग करने की मांग करते रहते हैं। दलाई लामा का सामान्य रूप में कहना है कि वह चीन के शासन में बड़े स्तर की स्वायत्तता चाहते हैं। दलाई लामा दो हफ्ते पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से चीन की शिकायत को लेकर मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें