फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव संकट: पूर्व राष्ट्रपति ने भारत से मांगी मदद, चीन बौखलाया

Wed, 07 Feb 2018 04:46 PM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
मालदीव
विज्ञापन

मालदीव में गहराते राजनीतिक संकट के बीच पूर्व राष्ट्रपति नाशीद द्वारा भारत से लगातार मदद मांगने और भारतीय सेना के मूवमेंट की खबरों के बीच चीन बुरी तरह से बौखला रहा है। उसने कहा है कि भारत को माले में किसी भी सूरत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तो यहां तक कहा कि संबंधित पक्ष किसी तीसरे की मध्यस्थता के बजाय आपस में बातचीत और संपर्क कर मतभेदों को दूर करें।

विज्ञापन


 चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने प्रमुख संपादकीय में इस बाबत भारत को नसीहत देने की कोशिश की है। अखबार के हवाले से चीन ने कहा कि मालदीव के आंतरिक मसलों पर भारत को किसी भी सूरत में दखल नहीं देना चाहिए। 

संपादकीय में कहा गया है कि भारत मालदीव के राजनीतिक संकट में बेवजह का दखल देने की कोशिश कर रहा है। चीन के मुताबिक भारत दक्षिण एशियाई देशों पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए सदैव आतुर रहता है। उसने यह दावा भी किया कि भारत छोटे देशों के साथ अन्य देशों द्वारा बनाए जा रहे रिश्तों पर भी निगरानी रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम पर है चीन की नजर

चीन के सरकारी अखबार ने अपनी बौखलाहट निकालते हुए कहा कि अब दक्षिण एशियाई देशों में संप्रभुता के लिए आवाज उठाने लगी हैं। इतना ही नहीं अब सभी छोटे एशियाई देश खुद को भारत के प्रभाव से दूर करना चाहते हैं। 

भारत ने पश्चिमी देशों के राजनीतिक तौर-तरीके अपनाना शुरू कर दिया है जिसकी मदद से वह पड़ोसी देशों पर दबाव बना रहा है। उसने अपनी पुरानी खीज निकालते हुए कहा कि जब मालदीव ने फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट और वन बेल्ट वन रोड योजना में चीन से हाथ मिलाया था उस वक्त भी भारत ने इसका विरोध किया था। 

मालदीव के हर घटनाक्रम पर है चीन की नजर
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालदीव की हर घटना पर बीजिंग अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष आपसी वार्ता और संपर्क से मतभेदों को हल कर लेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि हम यह भी चाहते हैं कि मालदीव अपने देश में चीनी लोगों, संस्थानों और परियोजनाओं को सुरक्षित बनाने के तत्काल उपाय करे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें