फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी नौसेना के फ्लीट रिव्यू में शामिल होने पहुंचे भारतीय पोत, पाक नहीं होगा शामिल

Mon, 22 Apr 2019 06:09 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chinese Navy (file)
विज्ञापन

भारतीय युद्धपोत आईएनएस कोलकाता और आईएनएस शक्ति चीन की नौसेना के फ्लीट रिव्यू में शामिल होने के लिए रविवार को किंगदाओ शहर पहुंच गए। चीनी नौसेना के 70वीं वर्षगांठ पर हो रहे इस फ्लीट रिव्यू में पाकिस्तानी नौसेना शामिल नहीं है। 23 अप्रैल को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भारत, रूस, थाइलैंड और वियतनाम समेत 10 देश हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

  
भारतीय दल का नेतृत्व कैप्टन आदित्य हारा कर रहे हैं। पाकिस्तान चीन का करीबी मित्र देश माना जाता है, उसके शामिल नहीं होने को लेकर अटकलें लग रही हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के किसी भी युद्ध पोत के इसमें शामिल होने की उम्मीद नहीं है। 

हालांकि उसका एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल समारोह में जरूर हिस्सा लेगा। पाकिस्तान चीनी हथियारों का सबसे बड़ा हथियार है। बीजिंग मौजूदा समय में उसके लिए चार सबसे उन्नत नौसेना फ्रिगेट का निर्माण कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें