फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST लागू करने के लिए भारत को चाहिए चीन जैसा सख्त नेतृत्व : चीनी मीडिया

Tue, 04 Jul 2017 01:09 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग 
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
चीनी सरकारी मीडिया ने कहा है कि भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के लिए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले चीन की तरह सख्त नेतृत्व की दरकार है। 
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बहुप्रतिक्षित जीएसटी को आखिरकार भारत में मंजूरी दे दी गई है। इसे 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद से देश में सबसे बड़े कर सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि नई कर व्यवस्था प्रभावी ढंग से देश के 29 राज्यों में कैसे लागू की जाती है और इसे लागू करने में कितना वक्त लगेगा। 

नोटबंदी और जीएसटी देश की अर्थव्यवस्था को एकीकृत करने में सबसे सख्त सुधार के तौर पर देखा जा रहा है और इसे लागू करने में निश्चित रूप से कई बाधाएं आएंगी। लिहाजा तेजी आर्थिक विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत को चीन की तरह सख्त नेतृत्व की दरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें