चीन की नजर भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका पर है ये तो जगजाहिर है। चीन जिस तरह से श्रीलंका के साथ गहरे रिश्ते बना रहा है साथ ही जिस तरह से वहां पर भारी निवेश कर रहा है भारत उससे पहले ही चिंतित है।
इस बीच राष्ट्रपति
शी जिनपिंग ने रविवार को कहा कि चीन श्रीलंका के साथ बेहतर रिश्तों के लिए विशेष ध्यान दे रहा है।
जिनपिंग ने श्रीलंका के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि 'हम श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के साथ काम करने के लिए और दोनों देशों के बीच बेहतर साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। हमें लंबे समय तक चीन-श्रीलंका के बेहतर रिश्तों के परिणामों के लिए और विकास के लिए पारस्परिक साझेदारी की जरूरत है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'चीन और श्रीलंका ने सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट और 21वीं सदी की मेरीटाइम सिल्क रोड प्रोजेक्ट में व्यावहारिक सहयोग के जरिए बेहतर परिणाम हासिल किए हैं और उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के परिणाम मिलते रहेंगे।
बता दें कि चीन ने एशिया, यूरोप और अफ्रीका को सड़क मार्ग, रेलमार्ग, गैस पाइप लाइन और बंदरगाह से जोड़ने के लिए '
वन बेल्ट, वन रोड (OBOR)' के तहत सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट और मैरीटाइम सिल्क रोड परियोजना शुरू की है। जिसका भारत शुरू से विरोध कर रहा है क्योंकि यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करता है।