फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में बहकर आए मगरमच्छ को छह लोग ने तल कर खाया

Wed, 27 Jul 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
मगरमच्छ की एक व्यक्ति खाल उतार रहा है
विज्ञापन
चीन में छह लोगों को लुप्त प्रजाति का मगरमच्छ तल कर खाने के कारण हिरासत में लिया गया है। इन लोगों ने  मगरमच्छ तलते हुए अपना एक वीडियो चीन की सोशल साइट वीबो पर अपलोड किया था जिसके बाद इन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


बीजिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लुप्त प्रजाति का यह मगरमच्छ पिछले महीने चीन के अन्हूई प्रांत में आई बाढ़ के कारण यांगटजी मगरमच्छ फार्म से निकल आया था। 

वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में दिख रहा है एक बड़ी कढ़ाई में रखे 1 मीटर लंबे मगरमच्छ की एक व्यक्ति खाल उतार रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ को लकड़ी से पीट-पीटकर जान से मारा

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने स्थानीय रेस्टोरेंट और अन्य जगहों पर वीडियो के आधार पर खोज शुरू की थी। एक ग्रुप जिसका नाम लियांग है उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने मगरमच्छ को मारकर पकया है।

बीजिंग न्यूज के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने बताया है कि उन्होंने मगरमच्छ को लकड़ी से पीट-पीटकर जान से मारा था। देखें वीडियो.. Group busted for eating endangered #alligator https://t.co/2OwMGLwvnq pic.twitter.com/XLkZUr48Gz — Global Times (@globaltimesnews) July 27, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें