फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद: चीनी मीडिया की गंदी हरकत, नस्लभेदी वीडियो से उड़ाया भारत का मजाक

Thu, 17 Aug 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
डोकलाम गतिरोध पर भारत-चीन के बीच तनातनी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। डोकलाम बॉर्डर पर एक तरफ चीन अपनी सेना पीछे करने को तैयार नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ चीनी मीडिया की तरफ से आए दिन भारत के लिए धमकी भरे बयान जारी किए जा रहे हैं। इसी बीच डोकलाम विवाद को लेकर चीनी मीडिया ने बुधवार को भारत के खिलाफ नस्लभेदी वीडियो जारी किया है, जिसमें भारतीय नागरिक के रूप में पगड़ी पहने हुए एक शख्स को दिखाया गया है। इस वीडियो को 'सेवेन सिन्स ऑफ इंडिया' यानी 'भारत के सात पाप' नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- अमेरिका की सलाह- भारत और चीन बात करके हल करें डोकलाम विवाद

चीनी न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो को ट्वीट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ''भारत के सात पाप। यह भारत के लिए अपने सातों पापों को कबूल करने का समय है।'' इस वीडियो को द स्पार्क ने बनाया है।
  #TheSpark: 7 Sins of India. It’s time for India to confess its SEVEN SINS. pic.twitter.com/vb9lQ40VPH — China Xinhua News (@XHNews) 16 August 2017
विज्ञापन

इस वीडियो में एक महिला डोकलाम विवाद को लेकर भारत पर निशाना साध रही है और एक-एक करके डोकलाम गतिरोध पर भारत के कदम को गलत ठहरा रही है। इस वीडियो में एक शख्स को पगड़ी पहनाकर भारतीय नागरिक के रुप में दर्शाया गया है।

पढ़ें:- चीन और भारत के बीच जारी है तनाव, दोनों भिड़े तो क्या होगी पाकिस्तान की भूमिका?

आपको बता दें कि पिछले दो महीने से डोकलाम सीमा पर चीन और भारत के बीच तनाव चल रहा है। डोकलाम गतिरोध को लेकर चीनी मीडिया में युद्ध की धमकी लगातार दी जा रही है। वहां की सरकारी मीडिया का कहना है कि भारत ने डोकलाम सीमा पर दुःसाहस किया है। चीन भी कह चुका है कि भारत अपने सैनिकों को वापस बुला ले। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि चीन वहां सड़क निर्माण का काम बंद करे।

यहां देखें पूरा वीडियो- #TheSpark: 7 Sins of India. It’s time for India to confess its SEVEN SINS. pic.twitter.com/vb9lQ40VPH — China Xinhua News (@XHNews) 16 August 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें