फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद: चीन ने ‘छोटे सैन्य हमले’ की बात से किया इनकार

Tue, 08 Aug 2017 06:29 AM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
india-china - फोटो : pti
विज्ञापन
 चीन की सरकारी मीडिया की जुबानी जंग के बीच ‘छोटे सैन्य आक्रमण’ पर चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक अधिकारी ने इस बात के समर्थन से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने इस पर केवल इतना ही कहा कि भारत को 50 दिनों से जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए बिना शर्त सेना को वापस बुला लेना चाहिए। दरअसल, चंद दिनों पहले चीन की सरकारी मीडिया के हवाले से यह कहा जा रहा था कि डोकलाम से भारतीय सेना को पीछे हटाने के लिए चीन छोटे युद्ध के बारे में विचार कर रहा है। 

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रेन गुकियांग ने यहां भारतीय मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि इस प्रकार की रिपोर्ट मीडिया और थिंक टैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व करती हैं। आधिकारिक जानकारी के लिए आप लोग कृपया विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ताओं की बातों पर भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें