चीन ने मंगलवार को अपने बहुचर्चित चीन पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का बचाव करते हुए कहा है कि इस परियोजना का कश्मीर के साथ कोई सीधा संबंध नहीं है। साथ ही, चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पहल पर आधारित 'वन बेल्ट वन रोड' (ओबीओआर) प्रोजेक्ट पर होने वाले शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली का स्वागत किया है। यह सम्मेलन 14-15 मई को होना है जिसमें 28 राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के शामिल होंगे।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा हम ओबीओआर प्ररियोजना पर भारत का स्वागत करते हैं। वांग ने बताया कि 46 अरब डॉलर की इस परियोजना का मकसद सिर्फ आर्थिक सहयोग और विकास को पूरा करने के लिए है।
इस परियोजना पर भारत के विरोध के सावल पर वांग ने जवाब देते हुए कहा 'परियोजना का भारत के कश्मीर मुद्दे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा इसका मकसद सिर्फ आर्थिक है, जिसमें पड़ोसी देश के विकास की भी संभावनाएं हैं।'