चीन की सत्ताधारी पार्टी सीपीसी (चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी) के एक सीनियर अधिकारी ने चीन-पाकिस्तान की दोस्ती की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। पांच साल में एक बार होने वाली पार्टी की बैठक में गुओ येहौउ नाम के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती शहद की तरह मीठी और लोहे की तरह सख्त है। गुओ येहौउ सीपीसी के विदेशी मामलों के विभाग के उपाध्यक्ष हैं।
चीन का यह विभाग दुनियाभर की राजनीतिक पार्टियों के साथ चीनी सरकार के रिश्ते कैसे रहेंगे यह तय करता है। यह विभाग ही चीन की विदेश नीति तय करता है। इसी विभाग से संबंधित लोग ज्यादातर देशों में चीनी राजदूत के तौर पर मौजूद हैं।
भारत की तारीफ से बौखलाया चीनी मीडिया, लिखा- US अकेला नहीं दिला पाएगा UNSC में स्थाई सीट
पिछले कुछ सालों में यह विभाग भारत से भी नजदीकी बना रहा है। विभाग द्वारा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चीन बुलाया भी गया था। 2015 में विदेशी विभाग के मंत्री वांग जियारुई ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करके उनको चीन आने का न्योता दिया था।
गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने जब चीन का दौरा किया था तब इस विभाग के लोगों से भी उनकी मुलाकात हुई थी। हाल से सालों में शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और चंद्र बाबू नायडू चीन गए थे।