फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मीडिया की भारतीय मीडिया की आलोचना, कहा- कोरियाई पादरियों ने मारे चीनी नागरिक 

Tue, 13 Jun 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
भारत-चीन संबंध (प्रतीकात्मक) - फोटो : InShorts
विज्ञापन
चीनी मीडिया ने पाकिस्तान में मारे गए 2 नागरिकों की हत्या का आरोप कोरियाई पादरियों पर मढ़ा है। इसके अलावा चीनी मीडिया ने इस मुद्दे पर भारतीय मीडिया को भी निशाने पर लिया है। मामले में चीनी मीडिया ने भारतीय मीडिया और दक्षिणी मीडिया पर मामले को बढ़ा- चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाकर जमकर आलोचना की है। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया ने मारे गए 2 नागरिकों से इस्लाम प्रभावित इलाके में ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए वहां भेजने का कोरियाई पादरियों पर आरोप लगाया है। धर्म का प्रचार करने के नाम पर उन्हें गुमराह किया गया है। चीनी मीडिया ने 2 नागरिकों की हत्या का दोषी दक्षिण कोरियाई पादरियों को ठहराया है।

बताते चले कि पाकिस्तान सरकार ने मारे गए 2 चीनी की पहचान ली झिंगयांग (24) और मेंग लसी (26) के रूप में की थी, जिनका कि मई के अंत में अपहरण कर लिया गया था। ली और मेंग ने बिजनेस वीजा पर पाकिस्तान में आए थे। सूत्रों के मुताबिक हालांकि बाद में वे पाकिस्तान के क्वेटा में
विज्ञापन

ईसाई धर्म का प्रचार करने लगे थे। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले बलुचिस्तान में हाल में दो चीनी नागरिकों की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद चीन लगातार पाकिस्तान से नाराज चल रहा है। इसका उदाहरण अभी हाल में हुए शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में देखने को मिला। सम्मेलन में पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के मुखिया नवाज शरीफ से औपचारिक मुलाकात भी नहीं की थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें