चीन और भारत के बीच चल रहे डोकलाम विवाद सीमा विवाद के बीच चीनी सेना की छोड़ी जंग की तैयारी की बात सामने आई है। चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा है कि चीन छोटे स्तर के युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि डोकलाम सीमा से भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए चीन छोटे स्केल पर मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। इस मिलिट्री ऑपरेशन के जरिए चीन भारतीय सैनिकों को दो हफ्ते में डोकलाम से पीछे ढकेल देगा।
China planning 'small scale military operation' to 'expel' Indian troops from Doklam area 'within two weeks': Chinese expert.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2017
गौरतलब है कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शनिवार को अपनी संपदकीय में लिखा कि मोदी सरकार भारत को जंग की तरफ धकेल रही है। चीनी अखबार ने यहां तक कह डाला कि युद्ध होने पर परिणाम क्या होगा यह सब जानते हैं।
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अगर भारतीय सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटती है तो युद्ध तय है और अगर युद्ध होता है तो उसका नतीजा सभी जानते हैं। इसके साथ ही चीनी अखबार ने पीएलए को पिछले 50 सालों में सबसे मजबूत सेना बताया है।
चीनी मीडिया ने मोदी सरकार पर लोगों से झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत सरकार लोगों से झूठ बोल रही है कि 2017 वाला भारत 1962 वाला भारत नहीं है। पिछले 50 सालों में दोनों देशों की ताकत में बहुत अंतर है।