फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को 24 अरब डालर और कर्ज देना चाहता है चीन

Thu, 18 May 2017 05:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने वन बेल्ट, वन रोड (ओबीओआर) पहल के तहत श्रीलंका को 24 अरब डालर अतिरिक्त ऋण देने की इच्छा जताई है। चीन ने यह इच्छा ऐसे समय में जताई है जबकि श्रीलंका उसे 8 अरब डालर के कर्ज को चुकाने में परेशानी का सामना कर रहा है।
विज्ञापन


श्रीलंका के मंत्री सरत अमनुगामा ने कहा कि चीन ने ओबीओआर में भाग लेने वाले देशों को और ऋण की पेशकश की है। अमनुगामा ने कहा, श्रीलंका के मामले में यह राशि जो अब हम हासिल कर रहे हैं उसकी तुलना में लगभग चार गुना होगा। यानी चीन आठ अरब डालर से अधिक व अतिरिक्त कर्ज देगा। यह कर्ज एआईआईबी बैंक के जरिए दिया जाएगा। इस हिसाब से श्रीलंका पर चीन कुल 32 अरब डॉलर का कर्ज दे देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें