फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा "स्टील की भूमिगत दीवार" से करेगा

Tue, 15 Jan 2019 02:19 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nuclear bomb
विज्ञापन
चीन ने अपने परमाणु हथियारों को संभावित हमलों से बचाए रखने के लिए पहाड़ों के नीचे “स्टील की एक भूमिगत दीवार” बनाई है। देश के शीर्ष रक्षा वैज्ञानिक ने यह बात कही जिन्हें हाल ही में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के शीर्ष रक्षा सम्मान से सम्मानित किया है। 
विज्ञापन


सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रविवार की एक खबर के मुताबिक, 82 वर्षीय क्यान क्यूहू ने कहा कि चीन की, “भूमिगत स्टील दीवार” भविष्य में बनने वाले हाइपरसोनिक (आवाज से भी तेज गति से चलने वाले) हथियारों से होने वाले हमलों के साथ ही अन्य संभावित हमलों से “देश के सामरिक शस्त्रागारों की सुरक्षा सुनिश्चित” कर सकती है।

चीनी विज्ञान अकादमी एवं चीनी अभियांत्रिकी अकादमी के सदस्य क्यान ने समाचारपत्र को बताया कि “स्टील की भूमिगत दीवार” पहाड़ों की बहुत गहराई में स्थित सैन्य केंद्रों की श्रृंखला का हिस्सा है। 
विज्ञापन


खबर में बताया गया है कि भले ही पहाड़ की चट्टानें दुश्मन के हमलों को रोकने में सक्षम हैं लेकिन इन केंद्रों के प्रवेश एवं निकास कमजोर हैं और क्यान का काम इन हिस्सों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना था। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें