चीन सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले दुनिया के दूसरे सबसे बड़े ड्रोन के प्रदर्शन का परीक्षण अंतरिक्ष उड़ान के निकट की ऊंचाई पर करेगा। एयरोस्पेस एयरोडायनेमिक्स चीन एकेडमी के ड्रोन योजना के प्रमुख इंजीनियर शी वेन ने बताया कि इस ड्रोन के पंख का फैलाव 40 मीटर से अधिक है जो बोइंग 737 यात्री विमान से ज्यादा है।
उन्होंने बताया कि यह ड्रोन नासा मॉडल के बाद सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला दूसरा सबसे बड़ा ड्रोन है। शी के मुताबिक इसके प्रदर्शन की तकनीकी क्षमता दुनिया में सबसे उन्नत तकनीकों में से एक है। इस ड्रोन का उपयोग अग्रिम चेतावनी, आपदा निगरानी, मौसम संबंधी अवलोकन और संचार के प्रसार के लिए किया जाएगा।