चीन ने शनिवार को पाकिस्तान को देश की समुद्री सुरक्षा के हितों के मद्देनजर 600 टन का तीसरा समुद्री गश्ती जहाज सौंप दिया। दोनों ही देश सीपीईसी परियोजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जहाज गुआंगझोउ में पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण को सौंप दिया गया।
चीन शिप बिल्डिंग ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसटीसी) और चीन स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी) शिजिआंग शिपबिल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने इस जहाज का निर्माण किया है। इससे पहले चीन द्वारा पाकिस्तान को इस तरह के दो और जहाज सौंपे गए हैं।
सीपीईसी परियोजना के तहत राजमार्ग और रेल नेटवर्क के जरिये पाकिस्तान के ग्वादर शहर को चीन के शिनजिआंग शहर से जोड़ा जा रहा है। इस परियोजना को 2015 में लांच किया गया था और इसके निर्माण में तकरीबन 46 अरब डॉलर के खर्च आ रहे हैं।