फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्राणुओं की भारी कमी से परेशान सरकार, तलाशे जा रहे स्पर्म डोनर

Wed, 15 Jun 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
अगर आपकी उम्र 20 साल से 45 साल के बीच है और आप चीन के नागरिक हैं तो वहां की सरकार ने आपके लिए एक फरमान जारी किया है। इस फरमान के मुताबिक देश को आपके स्पर्म की जरूरत है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा इसका दान करें।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, चीन के स्पर्म बैंक शुक्राणुओं की भारी कमी का सामना कर रहे हैं, इसके पीछे कई राजनैतिक और सांस्कृतिक कारण हैं। कुछ चीनी युवा स्पर्म दान करने के लिए आगे आ रहे हैं लेकिन अनुसंधान के मुताबिक इनमें से आधे से ज्यादा वालंटियर्स ही हैं।

चीन की सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव करते हुए चीनी जोड़ों को दूसरा बच्चा पैदा करने की छूट दी है। इनमें बुजुर्ग जोड़े भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक स्पर्म की कमी से आने वाले वक्त में मुश्किलें बढ़ सकती हैं, ऐसे में ये जरूरी हो गया है कि स्पर्म दान करने वाले नए लोगों की तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घट रही युवा आबादी से परेशान है चीन की सरकार

सोशल मीडिया पर, युवा नकदी और दूसरे कुछ मामलों में 1000 डॉलर के लिए स्पर्म दान कर रहे हैं। इसमें आईफोन भी शामिल हैं।

ऐसे में कई स्पर्म बैंकों ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति की भावना के जरिए लुभाने की अपील की है। दरअसल, चीन में युवाओं की संख्या घट रही है, अधिक उम्र के लोगों की संख्या में इजाफे के चलते कार्य क्षमता पर असर हो रहा है। ऐसे में चीन की सरकार के तहत चलाए जा रहे एक समाचार चैनल ने रिपोर्ट दिखाकर युवाओं से अपील की। जिसमें कहा गया कि देश में बढ़ रही अधिक उम्र की समस्या को दूर किया जा सके और युवा आबादी को बढ़ावा मिले।

हालांकि अपील के बाद भी स्पर्म जमा करना बहुत कठिन होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन की पारंपरिक दवा में शुक्राणुओं को घटाने की क्षमता ज्यादा है। जिसके चलते बांझपन की समस्या में इजाफा देखा जा रहा है।

फिलहाल चीन की सरकार के इस प्रयास का कितना फायदा मिलेगा ये तो पता नहीं फिलहाल सरकार स्पर्म दान करने वालों को आगे आने की अपील कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें