फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की एनएसजी सदस्यता पर चीन के रुख में कोई बदलाव नहीं

Fri, 08 Dec 2017 02:39 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता पर अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत 48 सदस्यीय इलीट परमाणु क्लब की सदस्यता के लिए अपना प्रयास जारी रखे हुए है जबकि चीन हमेशा से भारत के इस पहल का विरोध करता रहा है।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्री गेंग शुआंग ने कहा कि उसके रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुआंग रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेइ रयाबकोव की टिप्पणी पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। नई दिल्ली में बुधवार को रयाबकोव ने कहा था कि रूस एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन करता है और वह चीन से भी इसकी बात कर रहे हैं। 

पढ़ें: NSG सदस्यता पर भारत के साथ आया रूस, कहा- पाकिस्तान से नहीं हो सकती तुलना

गेंग ने कहा, ‘चीन इस मसले पर पारदर्शी और निष्पक्ष अंतर सरकारी प्रक्रिया के माध्यम से सर्वसम्मति से सिद्धांत का पालने के लिए एनएसजी का समर्थन करता है।’ चीन एनएसजी का अहम सदस्य है और वह मुख्य रूप से भारत की निविदा का विरोध लगातार कर रहा है। चीन का कहना है कि नई दिल्ली ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें