चीन चंद्रमा पर एक रोबोट स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य चंद्रमा के भूगोल पर बड़ा और व्यापक प्रयोगात्मक अनुसंधान करना है। पेकिंग यूनिवर्सिटी में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रोफेसर जिआओ वीशिन ने बताया कि पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह पर इस स्टेशन से पृथ्वी पर पत्थरों के नमूने लाने की लागत घट सकती है।
वीशिन के मुताबिक, एक सतत रोबोट स्टेशन चंद्रमा के भूगोल के अध्ययन को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस स्टेशन में चंद्रमा पर भेजे गए रोवरों की तुलना में बेहतर ऊर्जा क्षमता व दक्षता होगी, क्योंकि यह स्टेशन एक बेहद बड़ा सौर ऊर्जा जनरेटर तैनात कर सकता है। शंघाई में हुई एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अंतरिक्ष अधिकारियों ने इस योजना की घोषणा की।
पढ़ें- चाबहार पर चीन ने साधी चुप्पी, कहा- शांति और स्थिरता की करते हैं उम्मीद
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इस स्टेशन में बड़े, अधिक जटिल अनुसंधान और प्रयोग किए जाने की क्षमता होगी। गौरतलब है कि चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम में कई मानव मिशन, स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण और मंगल ग्रह तक पहुंचना आदि शामिल हैं।