चीन ने सोमवार को रणनीतिक महत्व के चाबहार बंदरगाह के पहले फेज के शुरू होने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देगा। भारतीय मदद से बने इस बंदरगाह से संबंधित प्रश्न कि चीन इस परियोजना पर क्या विचार रखता है, पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने सीधे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
पढ़ें: राहुल vs औरंगजेब राज: मणिशंकर अय्यर के बयान पर यूं सियासी दांव खेल गए पीएम मोदी
उन्होंने कहा, ‘बंदरगाह (चाबहार) को लेकर मैं आपको एक सैद्धांतिक जवाब देना चाहता हूं। हम क्षेत्रीय देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास का स्वागत करते हैं और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बल देते हैं।’
पढ़ें: लंदन कोर्ट के बाहर माल्या ने दी सफाई, कहा- मुझ पर लगे आरोप गलत और निराधार
शुआंग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह सहयोग क्षेत्री शांति और स्थिरता व समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल होगा। गौरतलब है कि चाबहार बंदरगाह पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से मात्र 140 किमी की दूरी पर है। ग्वादर का निर्माण चीन ने किया है। इसलिए चाबहार को चीन के लिए भारतीय जवाब माना जा रहा है।