चीन ने आतंकवाद से लड़ने के लिए लेजर गन को विकसित कर लिया है जिससे एक सेकंड में 200 मीटर की दूरी से दुश्मन को खत्म किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सेंट्रल चीन के हुनान प्रांत में आतंकवाद विरोधी ड्रिल का प्रदर्शन किया गया था।
पढ़ें: डोकलाम में PLA की मौजूदगी के बाद भूटान ने चीन से की बात
चाइना ऐरोस्पेस साइंस और इंडस्ट्री कॉरपोरेशन से संबंधित हांगफेंग नामक कंपनी ने ऐसे हथियारों का प्रदर्शन किया जो ज्यादा तेजी से दुश्मनों का सफाया कर सकती थीं। गन को तैयार करने वालों में से एक इंजीनियर यान आझे ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि इन गनों की खासियत ये है कि फायरिंग के दौरान न इनमें आवाज होती है और न ही रोशनी।
पढ़ें: डोकलाम गतिरोध के बाद 4,000 किमी लंबी चीन सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाएगा भारत
लेजर गन का प्रयोग करना भी बहुत आसान है और ये कम खर्चीली है। हुनान में हालही में हुई आतंकवाद विरोधी ड्रिल में यह बात सामने आयी कि हथियारों की हाई-क्वालिटी रेंज का प्रयोग किया गया। चीन के शिनजियांग प्रांत में लेजर गन के प्रयोग पर विचार किया जा रहा है।