फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन करेगा आतंकियों का खात्मा, बनाई साइलेंट लेजर गन

Fri, 13 Oct 2017 05:32 PM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने आतंकरोधी कार्रवाइयों के लिए एक नई लेजर गन विकसित की है। यह बंदूक एक सेंकेंड में 200 मीटर के दायरे में वार कर सकती है। जब इस गन से निशाना लगाया जाता है तो न तो कोई आवाज होती है और न ही कोई रोशनी निकलती है। 
विज्ञापन


गन में हैंडसेट लगा है, ताकि इससे निशाना लगाया जा सके। साथ ही बैक पैक भी है, जिससे रिमोट कंट्रोल के जरिये बिजली सप्लाई होती रहती है। इसमें लेजर इमिटर लगा है। 

हुनान प्रांत में सेना के आतंकरोधी ड्रिल के दौरान इस लेजर गन का प्रदर्शन किया गया। गन बनाने वाली कंपनी होंगफेंग का दावा है कि यह दूसरे हथियारों की तुलना में लक्ष्य पर ज्यादा सटीक निशाना लगाती है। जब इस गन से निशाना लगाया जाता है तो न तो कोई आवाज होती है और न ही कोई रोशनी निकलती है। इसे चलाना भी आसान है क्योंकि यह पीछे झटका भी नहीं देती है। इसकी साज-संभाल भी आसान है। 
विज्ञापन


पढ़ें- बॉर्डर पर रक्षामंत्री ने चीनी सैनिकों को बताया 'नमस्ते' का मतलब, देखिए वीडियो    

शिनजियांग प्रांत में आतंकरोधी गतिविधियां चलाने वाली चीनी पुलिस के लिए यह बंदूक काफी मुफीद साबित हो सकती है। करीब एक करोड़ उइघुर मुस्लिमों वाले प्रांत शिनजियांग में पिछले कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियां होती रही हैं। पुलिस को इन्हें काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें