फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद पर बौखलाए चीन की नई चाल, भारत को घेरने के लिए पहुंचा नेपाल

Sun, 06 Aug 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विवाद पर बौखलाए चीन ने नई चाल के जरिए भारत को घेरने के लिए अब कूटनीतिक रास्ते अपना रहा है। डोकलाम सीमा विवाद पर भारत के कड़े रुख को देखते हुए चीन ने अन्य देशों से वार्ता करने का फैसला किया है। चीन का नेपाल से बातचीत का फैसला कई मायनों में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


पहला भारत, चीन और नेपाल भी ट्राई जंक्शन शेयर करते हैं। दूसरा नेपाल ऐसा देश है जो भारत और चीन दोनों की सीमा से लगा हुआ है। वहीं बीतें कुछ समय से नेपाल और चीन की नजदीकियां भी बढ़ी हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के डिप्टी चीफ ने डोकलाम मुद्दे पर नेपाल के अपने समकक्ष से बातचीत की है। इस बातचीत में चीनी अधिकारी ने डोकलाम विवाद पर चीन की स्थिति के बारे में बात की है। 
विज्ञापन


इस मौके पर बीजिंग ने एक बार फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच कोई भी अर्थपूर्ण वार्ता के लिए भारत को डोकलाम से अपनी सेना वापस बुलानी होगी। हालांकि चीन की तरह भारत ने अभी इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की है। 

इस पूरे मुद्दे पर नेपाल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि नेपाल चीन और भारत के विवाद में पड़ने से बच रहा है और वह इस पूरे मुद्दे पर एक तटस्थ रुख अपना सकता है। 

चीन कर रहा हमले की तैयारी : चीनी एक्सपर्ट

गौरतलब है कि शनिवार को चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा था कि चीन छोटे स्तर के युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि डोकलाम सीमा से भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए चीन छोटे स्केल पर मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। इस मिलिट्री ऑपरेशन के जरिए चीन भारतीय सैनिकों को दो हफ्ते में डोकलाम से पीछे ढकेल देगा। China planning 'small scale military operation' to 'expel' Indian troops from Doklam area 'within two weeks': Chinese expert. — Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2017

गौरतलब है कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने शनिवार को अपनी संपदकीय में लिखा कि मोदी सरकार भारत को जंग की तरफ धकेल रही है। चीनी अखबार ने यहां तक कह डाला कि युद्ध होने पर परिणाम क्या होगा यह सब जानते हैं। 

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अगर भारतीय सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटती है तो युद्ध तय है और अगर युद्ध होता है तो उसका नतीजा सभी जानते हैं। इसके साथ ही चीनी अखबार ने पीएलए को पिछले 50 सालों में सबसे मजबूत सेना बताया है। 

चीनी मीडिया ने मोदी सरकार पर लोगों से झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत सरकार लोगों से झूठ बोल रही है कि 2017 वाला भारत 1962 वाला भारत नहीं है। पिछले 50 सालों में दोनों देशों की ताकत में बहुत अंतर है। 
विज्ञापन

चीन दे रहा भारत को गीदड़ भभकी

वहीं शुक्रवार को चीन ने एक बार फिर इस मुद्दे पर गीदड़ भभकी दी है। चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत अपने सैनिक वापस नहीं बुलाता है तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। 

बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में चीन के वरिष्ठ राजनयिक लियु जिनसोंग ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने डोकलाम में अवैध तरीके से सीमा पार की है। वहीं गुरुवार को राज्यसभा में चीन-भारत संबंधों पर सुषमा स्वराज ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर अपनी बात रखी। 

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवाक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि अगर भारत सच में चीन के साथ शांति चाहता है, तो उसे तुरंत डोकलाम सीमा से अपने सैनिक वापस बुला लेने चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार में मौजूद सूत्रों के मुताबिक चीन इस मुद्दे पर ठंडा पड़ रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि चीन के साथ राजनयिक बातचीत का सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, लेकिन चीन के बारे में कोई फैसला लेना अभी जल्दी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें