चीन की सरकार समर्थित न्यूज एजेंशी सिन्हुआ के मुताबिक, 2013 में चीनी का चांग’ई-3 चांद पर उतरने वाला उनका पहला अंतरिक्षयान बना था। इस यान के लैंडर पर लगे वैज्ञानिक उपकरण पिछले पांच साल में 60 से ज्यादा लंबी चंद्र रात बीतने के बावजूद अब तक काम कर रहे हैं। चीनी एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी के कार्यकारी निदेशक झेंग हि के मुताबिक, यह बड़ी सफलता है, लेकिन चांग’ई-3 यूरोपीय तापमान डाटा के हिसाब से डिजाइन किया गया था।
उन्होंने कहा कि हमारे अपने डाटा सिस्टम के बिना हम यह नहीं जान सकते कि चांद की रात कितनी ठंडी होती है। लेकिन चांग’ई-4 में दिन और रात का तापमान डाटा अलग-अलग और चीनी सिस्टम के हिसाब से एकत्र करने की सुविधा है, जिससे हम वहां की रात की असली ठंडक जान सकते हैं।