फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समावेशी, संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा ब्रिक्स : चीन

Tue, 21 Feb 2017 03:25 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने कहा है कि इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि सितंबर में दक्षिण पूर्व चीन के तटीय शहर शियामेन में आयोजित होने वाला शिखर सम्मेलन ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका) देशों के साझे विकास में ही योगदान नहीं देगा, बल्कि अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को भी बढ़ावा देगा। 
विज्ञापन


वांग ने अपने दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष मैते नकोना मशबेन से रविवार को बीजिंग में मुलाकात की। सरकारी न्यूज एजेंसी समिति शिंहुआ ने सोमवार को बताया कि वांग ने चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच ‘गहरे’ राजनीतिक साझा विश्वास और आपसी सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी करीबी रिश्ते हैं और इसका लाभ दोनों देशों को होता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें