चीन में आने वाले दशकों में लगभग 30 लाख पुरुषों को चीन के बाहर दुल्हन ढूंढनी पड़ेगी या फिर अविवाहित रहना पड़ेगा। हाल ही में हुए अध्ययन में इसका दावा किया गया है। चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के शोधकर्ता ग्वांगझोउ ने बताया कि 2020 तक चीन में 35 वर्ष से 59 वर्ष की उम्र वाले अविवाहित पुरुषों की सं या 15 लाख हो जाएगी जबकि 2050 तक यही सं या 30 लाख तक हो जाएगी। वांग ने सरकारी अखबार पीपुल्स डेली को बताया कि अधिकतर नि न वर्ग के कम शिक्षित पुरुष ही अविवाहित बचे रह जाएंगे।
इसका कारण ऐसे पुरुष हैं जो प्राथमिक या उससे कम शिक्षा किए हैं और 2010 तक उनकी सं या 15 फीसदी तक बढ़ चुकी है। नान्काई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और परिवार निवोजन योजना के विशेषज्ञ युआन शिन ने बताया कि चीन में जन्मदर अधिक रहने और पुरुषों के पक्ष में लिंगानुपात रहने के कारण वर्ष 2050 तक अविवाहितों की सं या 30 लाख तक बढ़ जाएगी।
दरअसल, चीन में जन्म के समय राष्ट्रीय औसत लिंगानुपात 121 पर पहुंच गया है। चीन में 2004 में प्रत्येक 100 महिलाओं के लिए दो पुरुष थे जबकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित मानक अनुपात के अनुसार, प्रत्येक 100 महिलाओं के लिए 103 से 107 पुरुष होने चाहिए।