भारत और चीन के बीच करीब ढाई महीने तक चले डोकलाम सीमा विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंच गए हैं।
Prime Minister Narendra Modi arrived in China's #Xiamen to attend the 9th #BRICSSummit. pic.twitter.com/mQus2LsETs— ANI (@ANI) September 3, 2017
बता दें कि नौवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चीन के शियामेन शहर में आज से शुरू हो रहा है। डोकलाम विवाद के बाद पीएम का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान सभी की नजरें पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मुलाकात पर होंगी।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi emplanes for China's Xiamen to attend the 9th #BRICSSummit pic.twitter.com/67Of9WR5jY
— ANI (@ANI) September 3, 2017
चीन इस सम्मेलन में खुद को 21वीं सदी के वैश्विक परिदृश्य के सबसे मजबूत स्तंभ के रूप में पेश करने की तैयारी में है, लेकिन इस दौरान उसने भारत को पाकिस्तानी आतंकवाद पर बात ना करने की सलाह दी है।
From 3rd to 5th September, I will be in Xiamen, China for the BRICS Summit. Here are more details. https://t.co/3SVSxWLTyH
— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2017
भारत को चीन की सलाह, मत कीजिए पाकिस्तानी आतंकवाद की बात
ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले चीन ने भारत को सलाह दी है कि वह इस सालाना बैठक में पाकिस्तानी आतंकवाद को लेकर बात ना करें। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने गुरुवार को मीडिया से कहा, ''हमने ध्यान दिया है कि भारत की पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक कार्यक्रम को लेकर कुछ चिंताएं हैं। हमें नहीं लगता कि ब्रिक्स बैठक में चर्चा करने के लिए ये उचित विषय है।''
पढ़ें:- डोकलाम पर ड्रैगन को एक और झटका, रूस ने किया चीनी एजेंडे की पैरवी करने से इनकार
मोदी-जिनपिंग की मुलाकात पर नजर
इस शिखर सम्मेलन में पूरी दुनिया की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर होगी। दोनों के बीच सोमवार को बैठक होने की संभावना है। दोनों शीर्ष नेता विश्वास बहाली के उपायों पर चर्चा करेंगे। खासकर दोनों देशों के बीच डोकलाम सीमा विवाद के मद्देनजर यह बहुत जरूरी हो गया है।