फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बसे अपने नागरिकों को चीन ने जारी की एडवाइजरी- सुरक्षा के लिए रहें चौकन्ने

Thu, 24 Aug 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
डोकलाम विवाद पर बौखलाए चीन हर तरीके से भारत के खिलाफ चाल चलने की कोशिश कर रहा है। चीन की ओर से भारत में ठहरे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। चीन ने अपने नागरिकों को सुरक्षा लेकर सेहत तक के लिए सतर्क रहने को कहा है। पिछले दो महीनों में चीन ने दूसरी बार एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

  Chinese Embassy in India reminds Chinese citizens in India to pay attention to personal safety, local security situation pic.twitter.com/T8kERlEbSP — Global Times (@globaltimesnews) August 24, 2017


चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने इस एडवाइजरी को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें चीनी उच्चायोग ने कहा कि भारत में रह रहे सभी चीनी नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर चौकने रहे साथ ही भारत में आने वाली आपदा और बीमारियों से खुद को बचा कर रखें।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन ने अमेरिका को दी धमकी- गलती सुधारें, वरना ठीक नहीं होगा अंजाम

दरअसल, डोकलाम बॉर्डर विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है। जहां चीन भारत को लगातार धमकियां दे रहा है, वहीं भारत कई बार इस मसले को शांत करने की कोशिश कर चुका है। हाल में चीनी सैनिकों ने लद्दाखऱ में घुसपैठ करने की कोशिश की थी और उसने भारत को उकसाने के लिए ऐसा किया। 

भारतीय रक्षा विभाग ने आशंका जाहिर है कि चीन भारत को युद्ध के लिए उकसा रहा है। इसके लिए वह भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ा सकता है।  भारतीय रक्षा विभाग द्वारा यह आशंका चीन और भारत की लद्दाख मुद्दे पर बातचीत के एक दिन बात जाहिर की है। 

इससे पहले भारत और चीन ने लद्दाख में पीएलए सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश और दोनों सेनाओं के बीच हुई पत्थरबाजी को लेकर बैठक की। बैठक में दोनों ओर से बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए बात हुई। चीनी सेना की लद्दाख में घुसपैठ की जानकारी से चीन ने इनकार कर दिया।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हू चुन्नींग ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएलए सैनिक अक्सर वास्तविक सीमा रेखा पर पेट्रोलिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से भारत-चीन सीमा पर शांति चाहता है। हमारा भारत से आग्रह है कि वास्तविक सीमा रेखा पर नियमों का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें