एक दोस्त ने ही अपने दोस्त पर बांके से हमला कर उसका गला काट लिया। बदोसराय कोतवाली के अमरा कटेहरा में हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार है।
एसपी समेत भारी पुलिस बल ने मौके पर जाकर जाँच शुरू की है। ग्रामीणों का कहना है की वासदेव तिवारी 45 होली पर रंग खेलने के बाद सोमवार की दोपहर अपने घर जा रहे थे तभी पवन यादव ने उन पर बांके से हमला कर सर काट डाला।
बताते है की ये दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। वारदात के पीछे कहा जा रहा है की आरोपी सपा में था जबकि मृतक बीजेपी में।इसी के चलते घटना हुई। जबकि पुलिस का कहना है की शराब के नशे के चलते वारदात हुई है।
पुलिस मामले की जाँच के बाद ही पूरी बात सामने आने को ख रही है। इस घटना से गाँव में दहशत का माहोल है।