फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: सीपीपीसीसी की बैठक से पहले जिलिन में वुहान जैसी सख्ती

Fri, 22 May 2020 02:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

चीन में सरकार की सर्वोच्च राजनीतिक सलाहकार परिषद (सीपीपीसीसी) की अहम बैठक हो रही है। इसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे। इसके बाद उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन के शुलान में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक भी इसी हफ्ते होगी। ऐसे में यहां पूरी तरह से लॉकडाउन है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों ने जिलिन में संक्रमण का एक बड़ा विस्फोट होने की चेतावनी दी है। लगभग सात लाख की आबादी वाले शहर में वुहान जैसी सख्ती की जा रही है। यह इसलिए भी महत्वपू्र्ण है क्योंकि एनपीसी की बैठक चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक बैठक है।


हफ्ते भर चलने वाली इस बैठक में राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित सीपीसी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि जिनपिंग शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखेंगे। आधिकारिक भोज में शाकाहारी व्यंजन रखने का प्रस्ताव है। इस बैठक में विदेशी राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को भी बुलाया गया है। 
विज्ञापन


जंगली पशुओं के शिकार और खाने पर पांच साल तक रोक
कोरोना का सबसे पहले मामले चीन के वुहान शहर में सामने आया था। अब यहां जंगली जानवरों के शिकार करने और उन्हें खाने पर पांच साल तक के लिए रोक लग गई है। इनमें सभी प्रकार के स्थलीय वन्यजीव शामिल हैं। इन्हीं से कोरोना वायरस के फैलने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें