फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने 90 पाकिस्तानी दुल्हनों के वीजा पर लगाई रोक

Thu, 16 May 2019 05:03 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तानी वीजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

पाकिस्तानी लड़कियों से फर्जी विवाह करके उन्हें चीन में तस्करी के लिए ले जाने की खबरों के बीच पाक स्थित चीनी दूतावास ने 90 पाकिस्तानी दुल्हनों के वीजा पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान में चीन के ‘डिप्टी चीफ ऑफ मिशन’ लिजियान झाओ ने मंगलवार को बताया कि इस साल चीनी नागरिकों के 140 आवेदन मिले जो अपनी पाकिस्तानी दुल्हनों के लिए वीजा चाहते हैं। 

विज्ञापन


‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने झाओ के हवाले से बताया कि वीजा के 50 आवेदन मंजूर किए गए जबकि शेष अनुरोध स्वीकार नहीं किए गए। दूतावास को 2018 में ऐसे 142 आवेदन मिले थे। पाकिस्तान सरकार ने हाल में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को आदेश दिया है कि वह शादी का झांसा देकर पाकिस्तानी लड़कियों की चीन में तस्करी करने में शामिल गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करे। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शादी करवाने वाले अवैध केंद्र ईसाई समुदाय की गरीब लड़कियों को पाकिस्तान में कार्यरत या वहां यात्रा पर जाने वाले चीनी पुरुषों  से विवाह के जरिए धन और ‘विलासिता भरे जीवन’ का लालच देते हैं और फिर देह व्यापार में धकेल देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें