फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन, अमेरिका के व्यापार दूतों की बातचीत में आर्थिक नीतियों में तालमेल पर चर्चा

Tue, 25 Aug 2020 01:31 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका और चीन के व्यापार दूतों के बीच मंगलवार को फोन के जरिए बातचीत हुई। इसमें दोनों पक्षों ने सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर तालमेल बढ़ाने पर चर्चा की। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हालांकि, मंत्रालय के बयान में इस बैठक का और ब्योरा नहीं दिया गया है। यह दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच शुल्कों को लेकर छिड़े ‘युद्ध’ को समाप्त करने के लिए पहले चरण की बातचीत थी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2016 से अमेरिका से वृहद आर्थिक नीतियों में तालमेल बनाने को कह रहे हैं। हालांकि, चीन की ओर से इसका ब्योरा नहीं दिया गया है, लेकिन समझा जाता है कि इसमें आर्थिक वृद्धि, रोजगार, मुद्रास्फीति और व्यापार से संबंधित नीतियां शामिल हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को हुई इस बातचीत में चीन के उप प्रधानमंत्री ल्यू ही, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर तथा वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें