फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण सागर में चीन पड़ा नरम, अमेरिकी सैनिकों पर पहले नहीं चलाएंगे गोली

Thu, 13 Aug 2020 01:20 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण चीन सागर में जारी युद्धाभ्यास के दौरान बढ़ते टकराव और तनाव के बीच चीन अपने सैनिकों को न सिर्फ नरमी बरतने के निर्देश दे रहा है बल्कि उसने यह भी कहा है कि उसकी सेना अमेरिकी सैनिकों पर किसी भी सूरत में पहले गोली चलाने की नीति न अपनाए। चीन का यह रुख ऐसे समय पर आया है जब अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री ताइवान की यात्रा पर हैं।

विज्ञापन


साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में चीन और अमेरिका दोनों ही देश दक्षिण सागर के उस विवादित इलाके में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा चुके हैं जिन पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपना दावा जताती आई है।


इस विवादित क्षेत्र में अमेरिका लगातार दबाव बढ़ाता रहा है। ऐसे में दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच बढ़ते तनाव को चीन इसलिए कम करना चाह रहा है क्योंकि उसे आशंका है कि अमेरिकी चुनाव में कट्टरवादी गुट इस तनाव का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसा होने पर भविष्य में दोनों देशों के बीच रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। इसी वजह से चीन ने अपने लड़ाकू पायलटों और नौसैनिकों को अमेरिकी युद्धपोतों तथा फाइटर जेट के साथ गतिरोध के दौरान संयम बरतने के निर्देश दिए हैं।  

चीनी सेना भी है तनाव में

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिकी युद्धपोतों को भले ही सार्वजनिक रूप से कागजी शेर कहा हो लेकिन सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी सेना के साथ दुर्घटनावश हो रहे संघर्ष को लेकर चीनी सेना तनाव में है। एक सूत्र ने कहा कि चीन ने कई माध्यमों से अमेरिका को संदेश भेजा है कि इलाके में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वह पहले गोली नहीं चलाएगा।

जबरदस्त युद्धाभ्यास जारी

पिछले दिनों चीनी वायुसेना ने अमेरिका से तनाव को देखते हुए हवाई युद्ध की तैयारियों का अभ्यास किया, जबकि अमेरिका के विमान वाहक पोतों ने भी इलाके में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। पिछले महीने भी चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने दक्षिण चीन सागर में रात में लंबी दूरी तक बम बरसाने का अभ्यास किया था। इस दौरान कई डमी लक्ष्यों को बम गिराकर बर्बाद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें